चालान की जुर्माना राशि जमा कराने वाले वाहन चालकों को पढ़ाया जाएगा नियमों का पाठ

कमल बहल कैथल यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल की है। इसके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 06:15 AM (IST)
चालान की जुर्माना राशि जमा कराने वाले वाहन  चालकों को पढ़ाया जाएगा नियमों का पाठ
चालान की जुर्माना राशि जमा कराने वाले वाहन चालकों को पढ़ाया जाएगा नियमों का पाठ

कमल बहल, कैथल : यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल की है। इसके तहत अब अपने वाहनों का चालान भुगतने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस थाना में स्मार्ट क्लास रूम तैयार किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस का यह प्रोजेक्ट प्रदेश का पहला प्रोजेक्ट होगा। इसमें वीडियो दिखाकर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद यहां पर चालान होने के बाद जुर्माना राशि भरने के लिए आने वाले चालकों की क्लास लगाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

यह बनाई गई है योजना :

करनाल रोड स्थित महिला थाना के समीप स्थित ट्रैफिक पुलिस थाना में स्मार्ट क्लास रूम बनाया गया है। जिसमें एक प्रोजेक्टर और 20 कुर्सियां लगाई गई है। अभी इस स्मार्ट क्लास रुम में कुछ काम और होना बाकी है। इसलिए अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। इसे एक सप्ताह के अंदर शुरू किया जाएगा। आधे घंटे की क्लास में वाहन चालकों को दुर्घटनाएं होने के कारणों के बारे एक वीडियो के माध्यम से बताया जाएगा ताकि वह भूलकर भी ऐसी गलती न करें, जिससे चालान होने तो बचे ही, बल्कि स्वयं भी सुरक्षित रह सके। इस वीडियो के माध्यम से वाहन चालक भविष्य में सतर्कता बरतें।

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की अक्सर लापरवाही देखी जाती है। यदि दो पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट न पहना तो दुर्घटना होने पर उसकी मृत्यु होने की संभावना अधिक रहती है। वहीं, नियमों का पालन न करने वाले चालकों के ही चालान होते हैं। इसलिए इन वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने के एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेशों पर ट्रैफिक पुलिस यह प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। जिससे वाहन चालक जागरूक हो पाएंगे।

दीपक, सब-इंस्पेक्टर, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस कैथल।

chat bot
आपका साथी