पंजाब में होटल बदल-बदल कर रहता था ठग इंद्रजीत

- हरियाणा में बड़े अधिकारियों व मंत्रियों से जान-पहचान जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण (डीआरडीए) में दो करोड़ घोटाला के मास्टरमाइंड इंद्रजीत ने पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपित हरियाणा में बिजली निगम के अंदर पीएन व क्लर्क लगवाने के नाम पर लोगों से पैसे हड़पता था। अब तक पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के कई युवकों को ठग चुका था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Apr 2018 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 18 Apr 2018 11:44 PM (IST)
पंजाब में होटल बदल-बदल  कर रहता था ठग इंद्रजीत
पंजाब में होटल बदल-बदल कर रहता था ठग इंद्रजीत

- हरियाणा में बड़े अधिकारियों व मंत्रियों से जान-पहचान बता युवकों को ठग रहा था इंद्रजीत

-रिमांड पर चल रहे डीआरडीए घोटाला के मास्टरमाइंड इंद्रजीत ने किए कई खुलासे

जागरण संवाददाता, कैथल :

जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण (डीआरडीए) में दो करोड़ घोटाला के मास्टरमाइंड इंद्रजीत ने पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपित हरियाणा में बिजली निगम के अंदर पीएन व क्लर्क लगवाने के नाम पर लोगों से पैसे हड़पता था। अब तक पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के कई युवकों को ठग चुका था। जीरकपुर पुलिस के सामने 20 लोगों ने इस बारे में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई है। आरोपित पीएन लगवाने के नाम पर ढ़ाई लाख व क्लर्क लगवाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये लेता था। इसके कुछ माह बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देता था। आरोपित के खिलाफ पंजाब के लालड़ू थाना में भी सरकारी विभाग में नौकरियों के नाम पर पैसा ठगने के आरोप में केस दर्ज है।

कैथल सिविल लाइन थाना में आरोपित के खिलाफ डीआरडीए में करोड़ों का घोटाला व जमानत मिलने पर फरार होने के आरोप में केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को प्रोडेक्शन वारंट पर कैथल लाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

जीरकपुर पुलिस के एएसआइ अजीत ¨सह ने बताया कि आरोपित को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि है कि हरियाणा पुलिस में रिटायर्ड डीएसपी बताते हुए युवकों को नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे हड़पता था। पहले आरोपित जान-पहचान करता, फिर संपर्क बढ़ाते हुए युवकों को नौकरी लगवाने की बात कहता था। आरोपित के साथ इस मामले में अन्य लोग तो नहीं जुड़े हुए हैं, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी