भाजपा ने संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को दी अहमियत : लीला राम

कैथल के भाजपा प्रत्याशी लीला राम ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। हरियाणा में पांच साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा ने 32 पेज के संकल्प पत्र में खिलाड़ी युवा किसान और गरीब वर्ग को अहमियत देते हुए हर वर्ग का ख्याल रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
भाजपा ने संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान  और गरीब वर्ग को दी अहमियत : लीला राम
भाजपा ने संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को दी अहमियत : लीला राम

जागरण संवाददाता, कैथल :

कैथल के भाजपा प्रत्याशी लीला राम ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। हरियाणा में पांच साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा ने 32 पेज के संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को अहमियत देते हुए हर वर्ग का ख्याल रखा है। लीला राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की तरह अपने घोषणा पत्र का नाम भी संकल्प पत्र रख दिया है, लेकिन ये नहीं जानते कि नाम बदलने से सरकार नहीं आती बल्कि विकास के काम करने से आती है।

लीला राम ने कहा कि अनुच्छेद 370 को ढाल बनाकर अलगाववादियों और आतंकवादियों ने पृथ्वी के स्वर्ग कश्मीर को आतंक का नर्क बना दिया था। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब कश्मीर का विकास होगा और साथ ही पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है मोदी सरकार की तारीफ करते हुए लीला राम ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। बालाकोट हवाई हमले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के दुश्मन को उसी के घर में घुसकर मारा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मिसाल है। संगम पैलेस कैथल में ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें लीला राम को भगवान परशुराम का चित्र देकर और चुनाव में तन मन धन से सहयोग करने का और अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। लीला राम ने कहा कि कैथल में जनता इस बार कमल खिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का काम करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस जीत को ओर बढ़ा करते हुए कमल को वोट दें भाजपा को वोट दें। लीला राम ने रविवार को सेक्टर 19, सेक्टर 20, सत्संग भवन जींद रोड, संगम पैलेस, नेहरू गार्डन, नई अनाज मंडी, रामनगर, मॉडल टाउन, चंदाना गेट, डोगरा गेट, मंजी सहाब गुरुद्वारा, लाल पौ, सिरटा रोड, राधा स्वामी कालोनी में जनसभाओं को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी