आधुनिक व प्राचीन गानों की धुनों पर बच्चों ने बांधा समां

एमडीएन ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस व राखी महोत्सव के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इंटर हाउस समूह नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें आर्यभट्ट चाणक्य दयानंद व पीटी ऊषा हाउस ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पीटी ऊषा हाऊस के इस कार्यक्रम में आधुनिक व प्राचीन गानों की धुनों पर बच्चों ने समा बांध दिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 08:05 AM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 08:05 AM (IST)
आधुनिक व प्राचीन गानों की धुनों पर बच्चों ने बांधा समां
आधुनिक व प्राचीन गानों की धुनों पर बच्चों ने बांधा समां

जागरण संवाददाता, कैथल :

एमडीएन ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस व राखी महोत्सव के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इंटर हाउस समूह नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें आर्यभट्ट, चाणक्य, दयानंद व पीटी ऊषा हाउस ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पीटी ऊषा हाऊस के इस कार्यक्रम में आधुनिक व प्राचीन गानों की धुनों पर बच्चों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने किया। समूहगान से शुरूआत इस देशभक्ति कार्यक्रम में एकल नृत्य, कविता गीत और अंत: सदन समूह नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने वतन की आबरू का पास देखे कौन करता है, सुना है, आज कल मे हमारा इम्तिहान होगा, शेयर से बच्चों को महान क्रांतिकारियों के सपने से अवगत कराया। आजादी हमें आसानी से नहीं मिली बल्कि लाखों लोगों ने अपने-अपने स्तर पर कुर्बानियां दी है, तब जाकर आजादी मिली है। इसीलिए एक छात्र के रूप में देश को आगे ले जाना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। देश को आज फिर क्रांति की जरूरत है, जिससे अमन, प्रेम, शांति, भाईचारा और विकास स्थापित हो सके।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी