महिलाएं व बच्चे खुशहाल होंगे तो प्रदेश समृद्ध होगा : प्रो. कप्तान ¨सह

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की तरफ से हनुमान वाटिका परिसर में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने शिरकत की। राष्ट्रगान के बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रदेश की महिलाएं व बच्चे खुशहाल होंगे वह प्रदेश समृद्ध होगा। जो समाज अपनी धरोहर और विरासत से दूर हो जाता है वह कभी प्रगति नहीं कर सकता। प्रदेश वासियों को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 10:43 PM (IST)
महिलाएं व बच्चे खुशहाल होंगे तो प्रदेश समृद्ध होगा : प्रो. कप्तान ¨सह
महिलाएं व बच्चे खुशहाल होंगे तो प्रदेश समृद्ध होगा : प्रो. कप्तान ¨सह

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की तरफ से हनुमान वाटिका परिसर में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने शिरकत की। राष्ट्रगान के बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रदेश की महिलाएं व बच्चे खुशहाल होंगे वह प्रदेश समृद्ध होगा। जो समाज अपनी धरोहर और विरासत से दूर हो जाता है वह कभी प्रगति नहीं कर सकता। प्रदेश वासियों को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दी।

वाटिका परिसर में किया पौधरोपण

राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने समारोह से पहले वाटिका परिसर में पौधरोपण किया और बरगद का पेड़ लगाया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी है। तीज मेले में लगाए गए झूलों का आनंद भी लिया। आजीवन सदस्यों व प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के ईआरपी सिस्टम तथा परिषद की वेबसाइट भी लांच की। परिषद की गतिविधियों से संबंधित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने कहा कि बच्चों के कल्याण के लिए 21 योजनाएं चलाई जा रही हैं।

महोत्सव से त्योहार से जुड़ते हैं लोग

जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्षा एवं डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय तीज उत्सव का आयोजन कैथल जिला में करके समारोह की महता को बढ़ाया है। उन्होंने हरियाली तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दी और राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। महोत्सव से लोगों का जुड़ाव अपने प्रदेश की संस्कृति के साथ होने से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति सजग रहने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल कैथल के बच्चों ने कथक नृत्य, डीएवी स्कूल पूंडरी के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, डीएवी स्कूल चीका के विद्यार्थियों ने गिद्धा तथा माईल स्टोन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। खाने के लिए मारामारी, पानी की नहीं थी व्यवस्था

परिषद की ओर से कार्यक्रम में आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था को संभालने के लिए कोई मौजूद नहीं था। खाने के लिए मारामारी होती रही। प्लेट लेने के लिए भी धक्का-मुक्की होती रही। स्कूल के बच्चों को सुबह आठ बजे ही कार्यक्रम में बैठा दिया गया था। करीब पांच घंटे तक कार्यक्रम चला। इस दौरान बच्चे पीने के पानी को तरसते रहे, लेकिन उन्हें कहीं पानी नहीं मिला। कार्यक्रम के बीच में ही बच्चे उठ कर पानी पीने के लिए जाने लगे थे।

chat bot
आपका साथी