कैथल के मोदी ग्राउंड में आज गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह

नए रेलवे हॉल्ट के सामने स्थित मोदी ग्राउंड में आज देश के गृहमंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। शाह पहली बार कैथल में आ रहे हैं। इस रैली को लेकर भाजपाइयों में विशेष उत्साह बना हुआ है। कैथल पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इस रैली में शाह के साथ मंच पर होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:32 AM (IST)
कैथल के मोदी ग्राउंड में आज गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह
कैथल के मोदी ग्राउंड में आज गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह

सुरेंद्र सैनी, कैथल : नए रेलवे हॉल्ट के सामने स्थित मोदी ग्राउंड में आज देश के गृहमंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। शाह पहली बार कैथल में आ रहे हैं। इस रैली को लेकर भाजपाइयों में विशेष उत्साह बना हुआ है। कैथल, पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इस रैली में शाह के साथ मंच पर होंगे। पहले इस रैली के लिए शहर के बीचों-बीच स्थित रामलीला मैदान स्थल बनाया गया था, लेकिन रैली में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए त्योहारों के सीजन में शहर में जाम न लगे इसलिए रैली स्थल का स्थान बदलते हुए इस मैदान में इसका आयोजन किया गया है। शाह को सुनने के लिए रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ऐसे पड़ा जगह का नाम मोदी ग्राउंड

20 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथल के नई पुलिस लाइन मैदान में रैली को संबोधित किया था। यहां से चंडीगढ़-राजस्थान हाइवे की आधारशिला रखी थी। उस समय प्रधानमंत्री का हैलीकॉप्टर उतारने के लिए रेलवे हॉल्ट के सामने पड़ी इस जगह को साफ करते हुए यहां हैलीपेड बनाय गया था। इससे पहले यहां बड़ी-बड़ी झांड़ियां खड़ी थी। पैदल जाने तक का रास्ता नहीं था। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद इस जगह को मोदी ग्राउंड के नाम से जाना जाने लगा। अब इस स्थान पर न केवल युवा हर समय खेलते हुए नजर आते हैं, बल्कि राजनीतिक रैलियों का भी यह स्थान बन गया है। 2016 में सीएम मनोहर लाल भी इस मैदान पर रैली को संबोधित कर चुके हैं।

चारों सीटों पर कमल खिलाने का भाजपा का लक्ष्य

कैथल विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 2004 से लेकर अब तक सुरजेवाला परिवार का इस सीट पर कब्जा है। अब तक हुए 14 विधानसभा चुनाव में आठ बार कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं गुहला में कांग्रेस व इनेलो का दबदबा रहा है। पूंडरी में पांच चुनावों से निर्दलीय प्रत्याशी जीतते आ रहे हैं। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारी बढ़त बनाकर कांग्रेस, जजपा व इनेलो प्रत्याशियों को पछाड़ने का काम किया। कैथल विधानसभा क्षेत्र में तो सबसे ज्यादा वोटों से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। रैली में मंच से अमित शाह प्रत्याशियों में जोश भरने का काम करेंगे। इस रैली से जहां भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है, वहीं विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों की भी इस रैली पर नजर है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां गुहला में ही कमल खिला पाई थी, अन्य तीन सीट कैथल, कलायत व पूंडरी में तीसरे व दूसरे स्थान पर पार्टी का प्रत्याशी रहा था। इस बार भाजपा ने चारों सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा है। यही कारण है कि यहां पार्टी के बड़े नेताओं का आगमन शुरू हो चुक है। लोकसभा चुनाव में तो सीएम मनोहर ने यहां चार रैलियां संबोधित की थी। जिसका परिणाम भी सामने आया और भाजपा चारों हलकों में बढ़त बनाने में सफल रही।

chat bot
आपका साथी