एसवाइएल मुद्दे को लेकर ऐतिहासिक होगा हरियाणा बंद : करोड़ा

जागरण संवाददाता, कैथल : इनेलो जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि सतलुज यमुना ¨लक नहर (ए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 11:43 PM (IST)
एसवाइएल मुद्दे को लेकर ऐतिहासिक  होगा हरियाणा बंद : करोड़ा
एसवाइएल मुद्दे को लेकर ऐतिहासिक होगा हरियाणा बंद : करोड़ा

जागरण संवाददाता, कैथल : इनेलो जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि सतलुज यमुना ¨लक नहर (एसवाइएल) का पानी हरियाणा में लाने के लिए संघर्ष जारी है। इनेलो- बसपा का 18 अगस्त को हरियाणा बंद ऐतिहासिक होगा और यह भाजपा सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा। बंद की सफलता को लेकर अभी से भाजपा सरकार की नींद उड़ चुकी है। वे जनसंपर्क अभियान के तहत ढांड में पार्टी की नीतियों का प्रचार करने पहुंचे हुए थे।

जिलाध्यक्ष करोड़ा ने कहा कि विकास व रोजगार के नाम पर जनता को भ्रमित करने वाली भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। जनता भाजपा को सत्ता देकर दुखी है और इनेलो के शासनकाल को याद कर रही है। भाजपा सरकार हरियाणा में विकास और रोजगार सिर्फ कागजों में ही करवा रही है। शिक्षित युवा रोजगार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसान, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के सारे कर्जे माफ किए जाएंगे। गरीब कन्या की शादी पर पांच लाख रुपये कन्यादान दिया जाएगा। हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी