जनता के हित लिया निर्णय : बेदी

राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या के अनुसार प्रदेश में 15 हजार बसों की आवश्यकता है, जबकि मौजूदा समय परिवहन बेड़े में 4100 बसें हैं। सरकार ने कर्मचारियों के साथ बातचीत करके लोगों के हित के लिए सहमती से बस परमिट देने का निर्णय लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 01:38 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 01:38 AM (IST)
जनता के हित लिया निर्णय : बेदी
जनता के हित लिया निर्णय : बेदी

जागरण संवाददाता, कैथल :

राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या के अनुसार प्रदेश में 15 हजार बसों की आवश्यकता है, जबकि मौजूदा समय परिवहन बेड़े में 4100 बसें हैं। सरकार ने कर्मचारियों के साथ बातचीत करके लोगों के हित के लिए सहमती से बस परमिट देने का निर्णय लिया था। बेदी सोमवार को कैथल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी हितैषी है, कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूर्ण किया है। प्रदेश में सबसे पहले सातवें वेतन आयोग का लाभ कर्मचारियों को दिया गया। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जनहित में हड़ताल को समाप्त करके काम पर लौटे। सरकार हड़ताली कर्मचारियों की चक्का जाम करने की धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार द्वारा ऐसे सरकारी स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के मन में पूर्ववर्ती सरकारों के प्रति दर्द व तड़प है, जिसका वे आगामी चुनावों में इन विपक्षी दलों से हिसाब बराबर करेंगे।

chat bot
आपका साथी