तेजवीर सिंह 7वीं बार बने कन्या शिक्षा समिति के प्रधान

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता तेजवीर सिंह को 7वीं बार चौधरी ईश्वर सिंह कन्या शिक्षा समिति रजि. फतेहपुर पूंडरी के तहत चलने वाले दो महाविद्यालयों का सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:19 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:19 AM (IST)
तेजवीर सिंह 7वीं बार बने  कन्या शिक्षा समिति के प्रधान
तेजवीर सिंह 7वीं बार बने कन्या शिक्षा समिति के प्रधान

संवाद सहयोगी, पूंडरी : पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता तेजवीर सिंह को 7वीं बार चौधरी ईश्वर सिंह कन्या शिक्षा समिति रजि. फतेहपुर पूंडरी के तहत चलने वाले दो महाविद्यालयों का सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी और चौधरी ईश्वर सिंह महिला शिक्षण महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी की प्रबंधक निकाय के चार पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से हो गया। पूर्व विधायक तेजवीर सिंह को प्रधान, सरदार हरिदर कोटिया को उपप्रधान, प्रवीण मित्तल को महासचिव और राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। तेजवीर सिंह ने संस्था के सभी डेलीगेट, आजीवन सदस्यों और पूंडरी हलके के सभी सम्मानित सदस्यों का उनके पैनल को निर्विरोध चुनने के लिए आभार प्रकट किया।

1984 में की थी इन महाविद्यालयों की स्थापना

इन महाविद्यालयों की स्थापना 1984 में पूर्व विधानसभा स्पीकर स्व. ईश्वर सिंह ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की थी। 1998 तक वे स्वयं इनके प्रधान रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने इन दो महाविद्यालयों के अलावा ढांड और कौल में भी महाविद्यालयों की स्थापना करवाई। वर्ष 2000 में उनके सुपुत्र और पूर्व विधायक तेजवीर सिंह संस्था के पहली बार प्रधान बने और तब से लेकर अब तक वे सात बार इन संस्थाओं के अध्यक्ष बनते आ रहे है। हालांकि दो बार उन्हें चुनावों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन चुनावों में भी उन्होंने जीत दर्ज की। 20 वर्षों से तेजवीर सिंह ने शिक्षा समिति के तहत आने वाले इन महाविद्यालयों के लिए न केवल कोर्स लेकर आए, बल्कि नैक बैंगलोर से कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी को ए ग्रेड दिलवाने का भी काम किया। महाविद्यालयों को हरियाणा सरकार और यूजीसी से समय-समय पर लाखों रुपए की अनुदान राशि भी मिलती है।

विरोध में नहीं आया नामांकन

बता दें कि 30 नवंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। 20 दिसंबर तक अन्य चुनावी शेडयूल था। नामांकन के अंतिम दिन किसी भी पदाधिकारी के विरोध में नामांकन नहीं आया और तेजवीर सिंह का पूरा पैनल बिना विरोध चुन लिया गया।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिलापरिषद उपाध्यक्ष मनीष कठवाड़, ओबीसी मोर्चा के देवेंद्र पांचाल, मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, चमेलसिह बरसाना कंवर सिंह ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी