पूर्व विधायक बूटा सिंह ने गुहला की राजनीति पर की सीएम मनोहर लाल से चर्चा

हलका गुहला से पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम से हलका गुहला की राजनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 10:45 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 06:36 AM (IST)
पूर्व विधायक बूटा सिंह ने गुहला की राजनीति  पर की सीएम मनोहर लाल से चर्चा
पूर्व विधायक बूटा सिंह ने गुहला की राजनीति पर की सीएम मनोहर लाल से चर्चा

संवाद सहयोगी, सीवन : हलका गुहला से पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम से हलका गुहला की राजनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

चंडीगढ़ से सीवन आने के बाद पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कहा कि उन्होंने सीएम को लोकसभा चुनावों में सभी 10 सीटें जीतने के लिए बधाई दी। कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की कम से कम 80 सीट भाजपा जीतेगी। एक अप्रैल को सीवन में मुख्यमंत्री की जिला स्तरीय रैली थी, इसमें सीवन की समस्याओं का मांग पत्र दिया गया था। इसे लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। सीएम मनोहर ने कहा कि सीवन में सरकारी कालेज सहित अन्य सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने हलका गुहला की राजनीति के बारे मुख्यमंत्री को अवगत करवाया व सार्थक चर्चा की। सीएम मनोहर की नीतियों से आज हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता ध्यान सिंह राणा, चिमन लाल गर्ग, भीषू चौधरी व कर्मजीत आर्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी