भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए विश्वविद्यालय में कराया यज्ञ

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में नव वर्ष के शुभ अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रतिनिधि के रुप में यज्ञ में शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 06:14 AM (IST)
भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए  विश्वविद्यालय में कराया यज्ञ
भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए विश्वविद्यालय में कराया यज्ञ

जागरण संवाददाता, कैथल : महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में नव वर्ष के शुभ अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रतिनिधि के रुप में यज्ञ में शिरकत की। उन्होंने हरियाणा में संस्कृत की उन्नति के साथ ही संपूर्ण विश्व में विश्वविद्यालय की ख्याति एवं संस्कृत के उत्थान के लिए संकल्प पूर्वक यज्ञ में आहुति प्रदान की। इसी अवसर पर साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन करने के लिए भी सभी को प्रेरित किया। उन्होंने विविध धर्म ग्रंथों गीता, रामायण, महाभारत आदि का दैनिक जीवन में पाठ एवं उनमें निहित ज्ञान को आत्मसात करने के लिए भी विश्वविद्यालय परिवार को प्रेरित किया। अंत में विश्वविद्यालय के अत्यंत सहयोगी प्रो. इंद्रमोहन सिंह एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज के डॉ. कमल किशोर की माता के निधन से अपूर्ण क्षति पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. राजेश्वर प्रसाद मिश्र, जिला संघ चालक राजेश, जिला कार्यवाह प्रीतम, श्याम बंसल, सुभाष चंद्र, दर्शन कौशिक, भूपिद्र सिंह, दीपक छाबड़ा, विश्वविद्यालय के समस्त आचार्य डॉ. जगतनारायण, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. मदन मोहन तिवारी एवं आचार्य रामानंद सहित विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

महिला समाज सुधार समिति की ओर से नव वर्ष पर सिलाई केंद्र का शुभारंभ

फोटो नंबर : 19

कैथल : महिला समाज सुधार समिति की तरफ से नए साल के आगाज पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर समिति की ओर से महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र का शुभारंभ संजय चौधरी एवं राजेश बंसल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमनदीप कौर ने की। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान पर चर्चा की गई। रमनदीप कौर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आज समय है महिलाओं को प्रेरित कर आगे बढ़ाने का, इसके लिए हम सभी को आगे आना चाहिए और महिलाओं का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर समिति सदस्य कमलजीत कौर, स्नेह बंसल, मंजू गर्ग शिवानी शर्मा, भावना बंसल, ममता देवी, सुनीता देवी सहित सिलाई केंद्रों की लड़कियां शामिल रही। ------------------

chat bot
आपका साथी