सामाजिक बुराइयों को दूर करने को भाविप निभाए अहम भूमिका:अश्विनी

भारत विकास परिषद (भाविप) कैथल की ओर से सात शाखाओं की बैठक परिषद भवन अंबाला रोड पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गाकर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM (IST)
सामाजिक बुराइयों को दूर करने को  भाविप निभाए अहम भूमिका:अश्विनी
सामाजिक बुराइयों को दूर करने को भाविप निभाए अहम भूमिका:अश्विनी

जागरण संवाददाता, कैथल: भारत विकास परिषद (भाविप) कैथल की ओर से सात शाखाओं की बैठक परिषद भवन अंबाला रोड पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गाकर हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने की। बैठक में क्षेत्रीय संरक्षक हरियाणा उत्तर डॉ. अशोक गर्ग व प्रांतीय उपाध्यक्ष हरियाणा उत्तर राज कुमार मित्तल उपस्थित रहे। इसमें जिले की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मंच का संचालन जिला संयोजक कृष्ण शर्मा ने किया। मंच से परिचय शाखा सचिव अश्विनी अग्रवाल ने करवाया। सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय शाखा अनुसार दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए भारत विकास परिषद को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। महिलाओं व लड़कियों को जूडो कराटे की शिक्षा देकर उन्हें आत्मरक्षा तथा आत्म विश्वास की भावना जागृत करनी चाहिए ताकि वह समाज में अपनी रक्षा स्वयं कर सकें।

उन्होंने आह्वान किया के प्रत्येक शाखा अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर कोई बड़ा कार्यक्रम करे जो कि उस क्षेत्र के लिए आवश्यक हो। इस मौके पर शाखाओं के पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया। डॉ. अशोक गर्ग और सुरेश जैन ने उनकी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया। परिषद अध्यक्ष हरीश चावला ने सुरेश जैन व जिलों के शाखाओं के पदाधिकारियों का बैठक में आने पर धन्यवाद किया।

इस मौके पर मंजू गर्ग, कामिनी गर्ग, वीना गर्ग, डॉ.मधु मनोचा, अशोक गुप्ता, तिलक राज अग्रवाल, विनोद गोयल, राज कुमार ¨जदल व बख्शीश गिरधर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी