विज्ञान के सतत विकास के लिए पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करना जरूरी

डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण विज्ञान के प्रथम वर्ष के छात्रों की ओर से पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने पौधा लगाकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 09:10 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 09:10 AM (IST)
विज्ञान के सतत विकास के लिए पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करना जरूरी
विज्ञान के सतत विकास के लिए पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करना जरूरी

जागरण संवाददाता, कैथल : डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण विज्ञान के प्रथम वर्ष के छात्रों की ओर से पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने पौधा लगाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कॉलेज के स्टाफ सदस्यों को कॉलेज में विज्ञान के प्रैक्टिकल के लिए वनस्पति उद्यान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा देवी ने बताया कि विज्ञान के सत्त विकास के लिए पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ पौधरोपण में भाग लिया। विज्ञान दिवस पर भौतिकी व रसायन शास्त्र विभाग की ओर से पोस्टर मेकिग, रंगोली व पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में रूपकमल और रक्षिता ने प्रथम, रेणु व रिया ने द्वितीय और कीर्ति व दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में देवेश प्रथम, जीवन द्वितीय व रीचा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. सुनीता अरोड़ा, प्रो. संजय कुमार, प्रो. अभिषेक गोयल, प्रो. इंदू गाबा, प्रो. देवेंद्र, प्रो. पूनम, प्रो. सीमा, प्रो. मीना, प्रो. रूपाली और अमित कुमार योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी