सुबह छाई धुंध, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

तीन दिन पहले हुई बरसात के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप खिल गई थी। मंगलवार को सुबह से ही सड़कों पर घनी धुंध छा गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 06:44 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 06:44 AM (IST)
सुबह छाई धुंध, सड़कों पर  रेंगते नजर आए वाहन
सुबह छाई धुंध, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

जागरण संवाददाता, कैथल : तीन दिन पहले हुई बरसात के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप खिल गई थी। मंगलवार को सुबह से ही सड़कों पर घनी धुंध छा गई। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शहरी क्षेत्र में दस बजे के बाद धुंध छंट गई थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 200 मीटर की ही दृश्यता रही। इस कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में 11 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकली। पिछले दस दिनों से धुंध के कारण आम जन-जीवन काफी अस्त व्यस्त हुआ है। इसके साथ ही लगातार ठंड बढ़ने से भी काफी कठिनाई का सामना लोगों को करना पड़ा है।

धुंध फसलों के लिए लाभकारी :

सुबह के समय लगातार धुंध पड़ना फसलों के लिए लाभकारी है। इस समय किसानों की ओर से गेहूं और सरसों की फसल लगाई गई है। वहीं इस मौसम में धुंध पड़ने से सरसों की फसल पर फूल आने शुरू होते है। वहीं, गेहूं के पकने की शुरूआत हो जाती है।

कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि नए साल तक ऐसे ही धुंध छाने की संभावना बनी रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन से पांच और छह सेल्सियस डिग्री के बीच रहेगा। मंगलवार सुबह के समय अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 3.5 सेल्सियस डिग्री रहा। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान छह डिग्री से कम रहने की संभावना बनी रहेगी।

बॉक्स : आने वाले दिनों में इतना रह सकता है तापमान :

तापमान : अधिकतम न्यूनतम

बुधवार :16 डिग्री 03डिग्री

वीरवार : 15 डिग्री 04डिग्री

शुक्रवार : 16डिग्री 04 डिग्री

शनिवार : 15 डिग्री 03डिग्री

chat bot
आपका साथी