पुरानी रंजिश के चलते हुआ दो पक्ष में झगड़ा, दस घायल

गांव रामगढ़ पांडवा में विवाह समारोह में शनिवार को एक समुदाय के दो पक्षों झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दर्जनों लोगों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 06:43 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 06:43 AM (IST)
पुरानी रंजिश के चलते हुआ  दो पक्ष में झगड़ा, दस घायल
पुरानी रंजिश के चलते हुआ दो पक्ष में झगड़ा, दस घायल

संवाद सहयोगी, कलायत : गांव रामगढ़ पांडवा में विवाह समारोह में शनिवार को एक समुदाय के दो पक्षों झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दर्जनों लोगों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में एक परिवार की पांच महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का कलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। घायलों में एक 22 वर्षीय युवक राममेहर भी है, जिसका 10 नवंबर सोमवार को विवाह होना है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे कैथल के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है।

घायलों के परिजन खुशीया राम, बीरबल, संतरों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व बच्चों में मामूली झगड़ा हुआ था। झगड़े को लेकर धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। आरोपित पक्ष की ओर से बार-बार उन्हें धमकियां दी जा रही थी। शादी समारोह को देखते हुए उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग स्थानीय पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार को परिवार की महिलाएं नाच गा रही थी तो उन्हें यह गवारा नहीं हुआ तो परिवार के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच रास्ते में अपनी शादी के लिए खरीदारी करने जा रहा राममेहर को लाठी-डंडों के साथ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

बॉक्स : झगड़े में घायल का किया जा रहा उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डा. प्रगति सिंह ने बताया कि रामगढ़ पांडवा में हुए झगड़े में घायल करीब 10 लोगों को कलायत अस्पताल में लाया गया है जिनका उपचार किया जा रहा है। युवक राममेहर की हालत नाजुक थी, उसको प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल कैथल भेजा गया है।

बॉक्स : कैथल : जिला सचिवालय के पास चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ विकास कुमार। जागरण

थाना प्रभारी जयवीर ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हुआ था। इससे परिवार के लोगों पर कुछ लोगों द्वारा शनिवार को हमला किया गया है उस परिवार के सदस्यों पर पहले मामला दर्ज है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी