पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने चौराहे पर तोड़े मटके, किया प्रदर्शन

पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को पानी के खाली बर्तन लेकर गलियों में रोष मार्च निकाला। इस दौरान बीच चौराहे पर मटके तोड़कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:08 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:08 AM (IST)
पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने  चौराहे पर तोड़े मटके, किया प्रदर्शन
पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने चौराहे पर तोड़े मटके, किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कलायत : पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को पानी के खाली बर्तन लेकर गलियों में रोष मार्च निकाला। इस दौरान बीच चौराहे पर मटके तोड़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहना था कि पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही। भीषण गर्मी के बीच वे पानी खरीदते-खरीदते हिम्मत हार गए हैं। कोरोना संकट काल में वे पीने का पानी खरीदें या राशन?

उन्होंने कहा कि विभाग नारा देता है कि पानी बचाओ जीवन बचाओ। जब पीने को पानी ही न मिले तो वे पानी बचाएं या जीवन? महिलाओं में पानी की समस्या को लेकर भारी रोष था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो वे अधिकारियों और नेताओं के दरवाजे पर खाली बर्तन बजाएंगे। महिलाओं ने कहा कि बुनियादी सुविधा हासिल किए बिना वे चैन से नहीं बैठेगी।

वर्जन : पानी की समस्या का

मामला संज्ञान में आया

पानी की समस्या का मामला उनके संज्ञान में आया है। विभागीय कर्मी भेजकर क्षेत्र का मौका मुआयना किया जाएगा और त्वरित ढंग से पानी की समस्या को हल किया जाएगा। विभाग आमजन की समस्या को लेकर गंभीर है।सुरेंद्र दलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, कलायत।

सौंगल गांव के पात्र लोगों के प्लाटों की प्रशासन ने करवाई निशानदेही

संवाद सहयोगी, राजौंद:गांव सौंगल में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्रशासन द्वारा गांव के पात्र लोगों के लिए प्लाटों के लिए जमीन पर निशानदेही करवाई गई। इस मौके पर तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह, राजौंद थाना प्रभारी रणबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सौंगल के दक्षिण दिशा में पंचायत की पड़ी जमीन पर निशानदेही करवाई गई। पिछले लंबे समय से गांव सौंगल के लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे थे कि उन्हें 2008-09 में उनके 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री तो करवा दी गई थी, लेकिन आज तक न तो निशानदेही हुई न ही उन्हें कब्जा दिलवाया गया।

कानूनगो हरपाल सिंह व ग्राम सचिव चांदीराम सहित मौके पर पहुंचकर 41 कनाल छह मरले जगह पर चारों कोनों पर निशान लगा दिए गए। इस पर जल्दी ही प्रशासन द्वारा पात्र लोगों को 100-100 गज के प्लाट पर कब्जे भी अब दिलवा दिया जाएगा। थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे के करीब कार्य शुरू किया था। किसी का भी विरोध न हो इसके लिए पुलिस फोर्स भी बुलाई गई थी।

chat bot
आपका साथी