भाजपा बूथ अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर समितियां बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव को लेकर गुहला मंडल चुनाव अधिकारी जसवंत पठानिया व सह चुनाव अधिकारी प्रयागराज बालू ने बैठक वर्करों की बैठक ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:28 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:28 AM (IST)
भाजपा बूथ अध्यक्ष के चुनाव के  लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त
भाजपा बूथ अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त

संस, गुहला-चीका : भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर समितियां बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव को लेकर गुहला मंडल चुनाव अधिकारी जसवंत पठानिया व सह चुनाव अधिकारी प्रयागराज बालू ने बैठक वर्करों की बैठक ली। विधान सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे रवि तारांवाली ने बताया कि भाजपा के संगठन चुनाव शुरू हो चुके हैं। दिसंबर माह के अंत तक सभी बूथ अध्यक्ष के चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। तारांवाली ने बताया कि बूथ समिति के गठन के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारियों के लिए 15 दिसंबर को कैथल में प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें इन चुनाव को संपन्न करवाने के लिए जरूरी हिदायतें दी जाएंगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिन्दल, राजेश पिटू, वेद कंबोज, महिद्र चिम्मा, साहब सिंह सैर, कुलदीप माजरा, रामदिया नंबरदार, कर्मबीर गर्ग, ईश्वर अत्रि, सुभाष मित्तल, जरनैल पूनियां, ज्ञान चंद, सतप्रकाश गर्ग, राजकुमार गर्ग, अंकुश गर्ग, सुखी राम जांगड़ा, हरमीत सिंह, प्रकाश नंदवाल, राजेश ठाकुर, दरबारा भागल, श्याम लाल, बसाऊ राम, बैशाखी राम, जगदीश सिंह, जगरूप सिंह, डॉ सुनील, कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी