रामायण के प्रसारण का बुजुर्गो को रहता बेसब्री से इंतजार

बुजुर्ग टीवी पर रामायण देखकर समय व्यतीत कर रहे है। बुजुर्ग प्रताप ने बताया कि पुराने रामायण को फिर से टीवी पर प्रसारित करने के कारण लॉक डाउन में दो घंटे समय सुकून से व्यतीत हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 09:28 AM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 09:28 AM (IST)
रामायण के प्रसारण का बुजुर्गो को रहता बेसब्री से इंतजार
रामायण के प्रसारण का बुजुर्गो को रहता बेसब्री से इंतजार

जागरण संवाददाता, कैथल : बुजुर्ग टीवी पर रामायण देखकर समय व्यतीत कर रहे है। बुजुर्ग प्रताप ने बताया कि पुराने रामायण को फिर से टीवी पर प्रसारित करने के कारण लॉक डाउन में दो घंटे समय सुकून से व्यतीत हो रहा है। खाली समय में अब रोज सुबह नौ बजने का उसी तरह से इंतजार रहता है, जिस समय के लिए 80 के दशक में रहता था। रामायण का खूब आनंद उठा रहे है। 21 दिनों के लॉक डाउन में प्रसिद्ध टीवी शो रामायण और महाभारत देखकर लोग घरों में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।

भारत की जनता की मांग पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसिद्ध टीवी शो रामायण कथा और महाभारत को फिर से प्रसारित किया जा रहा है। 80 के दशक में प्रसारित होने वाले टीवी शो रामायण को जिस दिलचस्पी के साथ लोग उस समय देखते थे, वही दिलचस्पी अभी भी लोगों में देखने को मिल रही है। खासकर बुजुर्ग वर्ग में इस शो के प्रति ज्यादा ही लगाव देखा जा रहा है। इस संबंध में नीतू कुमारी आदि ने बताया कि रामायण को फिर से टीवी पर प्रसारित करने के कारण लॉक डाउन के दरमियान दो घंटे समय सुकून से व्यतीत हो रहा है।

chat bot
आपका साथी