फिर दरक गया कुतबपुर अंडरपास, वाहन चालकों को दुर्घटना का बना डर

चंदाना रोड से कुतबपुर को जाने वाले रोड पर बना अंडरपास फिर दरक गया है। अंडरपास का एक हिस्सा टूटकर अंदर को धंस गया है। अंडरपास धंसने से वाहन चालक परेशान हैं और आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस कारण शनिवार रात दोपहिया सवार दो व्यक्ति गिरकर घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 12:26 AM (IST)
फिर दरक गया कुतबपुर अंडरपास, वाहन चालकों को दुर्घटना का बना डर
फिर दरक गया कुतबपुर अंडरपास, वाहन चालकों को दुर्घटना का बना डर

जागरण संवाददाता, कैथल : चंदाना रोड से कुतबपुर को जाने वाले रोड पर बना अंडरपास फिर दरक गया है। अंडरपास का एक हिस्सा टूटकर अंदर को धंस गया है। अंडरपास धंसने से वाहन चालक परेशान हैं और आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस कारण शनिवार रात दोपहिया सवार दो व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। पिछले तीन दिनों से पुल धंसा हुआ है, लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी मरम्मत कराना तो दूर हालातों का जायजा लेने के लिए भी नहीं पहुंचा है। हादसों से बचने के लिए संकेतक के रूप में एक पेड़ की डाली रख दी गई है, जो सामने से वाहन की लाइट पड़ने पर दिखाई नहीं देती। उससे हादसे हो रहे हैं।

कुतबपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार, रोहेड़ियां के सरपंच रामफल सैनी, मोहनलाल, सतीश और राजकुमार ने बताया कि अंडरपास बनने के बाद से ही यह समस्या रही है। उनकी मांग है कि इसका स्थायी समाधान किया जाए, ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।

कई बार धंस चुका है अंडरपास

कुछ महीने पहले भी अंडरपास का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। उसके कारण कई दिनों तक रोड पर यातायात प्रभावित रहा था। अंडरपास का बड़ा हिस्सा ढहने का कारण लोक निर्माण विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग की पानी की पाइप लाइन को बताया था। उस समय दोनों विभागों के बीच ठन गई थी। कुछ महीने बाद ही एक फिर एक हिस्सा धंसने से वाहन चालक परेशान हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुभाष बांबू ने कहा कि उनको इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं है। पहले भी पुल धंसा है, इस बारे में मालूम नहीं है। वे खुद निरीक्षण कर अंडरपास के धंसने के कारणों का जायजा लेंगे। किसी भी वाहन चालक को परेशानी न हो इसके लिए तुरंत मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी