फर्जी प्रमाणपत्र देकर चुनाव लड़ने पर सरपंच पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल : फर्जी प्रमाण पत्र देकर चुनाव लड़ने के आरोप में रमाणा-रमाणी गांव क

By Edited By: Publish:Sun, 25 Dec 2016 01:34 AM (IST) Updated:Sun, 25 Dec 2016 01:34 AM (IST)
फर्जी प्रमाणपत्र देकर चुनाव लड़ने पर सरपंच पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, कैथल : फर्जी प्रमाण पत्र देकर चुनाव लड़ने के आरोप में रमाणा-रमाणी गांव के सरपंच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। चुनाव लड़ते समय आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र दिया गया था। प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक व्यक्ति ने उपायुक्त को सरपंच की शिकायत कर दी। विभागीय जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पूंडरी खंड के तहत आने वाले रमाणी-रमाणी निवासी सुरेश ने पुलिस व प्रशासन को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 जनवरी को उनके गांव में पंचायती चुनाव हुआ था। चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्त अनिवार्य होने की वजह से उम्मीदवार बीरमति ने आयोग को अपनी शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास बताई। जिसके लिए बोर्ड ऑफ सीनियर सैकेंडरी आंध्र प्रदेश का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें लिखा था कि उम्मीदवार ने आंध्र प्रदेश के एनईएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरी नगर हैदराबाद से 10वीं कक्षा की है, जबकि वहां इस नाम का कोई स्कूल नहीं है और उम्मीदवार कभी भी उक्त बोर्ड की छात्रा नहीं रही। प्रमाण पत्र पर बोर्ड वेबसाइट लिखी गई है जो नकली है। संबंधित वेबसाइट खोलने पर सिर्फ चार प्रमाण पत्र खुलते हैं।

हैरानी की बात है कि सभी प्रमाण पत्रों में विद्याíथयों के अंक हर विषय में समान दर्शाए गए हैं। इसलिए उम्मीदवार ने जाली प्रमाण पत्र के सहारे चुनाव जीतकर धोखाधड़ी की है। सरपंच के पति कृष्ण ने बताया कि उन्हें केस दर्ज होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 10वीं का प्रमाण पत्र सही है। उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। पूंडरी थाने से सबइंस्पेक्टर देवेंद्र ¨सह ने बताया कि सरपंच बीरमति के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी