कर्मचारी ड्यूटी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी रखे ख्याल : एसपी

सिग्नस अस्पताल की तरफ से नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ एसपी वसीम अकरम ने किया। अध्यक्षता अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. जगजीत ¨सह ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 01:18 AM (IST)
कर्मचारी ड्यूटी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी रखे ख्याल : एसपी
कर्मचारी ड्यूटी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी रखे ख्याल : एसपी

जागरण संवाददाता, कैथल : सिग्नस अस्पताल की तरफ से नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ एसपी वसीम अकरम ने किया। अध्यक्षता अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. जगजीत ¨सह ने की। शिविर में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अश्वनी पटेल, डॉ. कुमार प्रीतेश की टीम ने पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। कर्मचारियों के परिवार के लोग भी इस शिविर में पहुंचे। सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में घुटने के दर्द, कमर दर्द, गैस की समस्या, उच्च रक्तचाप, शुगर व दिल की बीमारी से संबंधित केस ज्यादा मिले। दवाई देकर इलाज शुरू किया गया है। एसपी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस कर्मचारियों के लिए यह जांच शिविर लगा कर एक बेहतर कार्य किया है। पुलिस कर्मचारियों का कार्य ऐसा कार्य है, जिसमें वे 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं और उनके खाने-पीने व सोने-जागने का कोई समय नहीं होता है। ऐसे में तनाव व बीमारियां उनकी भागीदार बन जाती हैं क्योंकि समय न मिलने की वजह से वे अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाते हैं। पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी जरूर ध्यान रखे।

डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मचारी अपने स्वास्थ्य को पहले देखें क्योंकि वे स्वास्थ होंगे तभी वो बेहतर ड्यूटी कर पाएंगे। डॉ. अश्वनी कुमार पटेल ने पुलिस कर्मचारियों को तनाव व काम के बोझ के चलते होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. जगजीत ¨सह ने बताया कि अस्पताल की तरफ से समय-समय पर इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं। इस दौरान निशुल्क जांच कर इलाज शुरू किया जाता है। इस मौके पर डीएसपी तरूण सैनी, जो¨गद्र ¨सह, अस्पताल के मैनेजर सुरेश कालड़ा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी