राजौंद में खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया

ससं राजौंद राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में खंड स्तरीय गीता जयंती मह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:38 PM (IST)
राजौंद में खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया
राजौंद में खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया

ससं, राजौंद : राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विरेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं सभी अध्यापकों का स्वागत किया। महोत्सव में मैंने गीता से क्या सीखा व मेरे जीवन में गीता का प्रभाव विषय पर प्रतिभागियों द्वारा बहुत अच्छी चित्रकला एवं निबंध प्रस्तुत किए गए। गीता दर्शन के एवं गीता से संबंधित विषयों पर भाषण एवं श्लोक उच्चारण व संवाद प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। निबंध प्रतियोगिता में निर्मला एवं बिदु श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में जयभगवान एवं अशोक कुमार, भाषण प्रतियोगिता में शशिबाला एवं गायत्री देवी, संवाद प्रतियोगिता में सुख दर्शन एवं सुदेश, पेंटिग प्रतियोगिता में सुल्तान सिंह एवं कुलदीप कौशिक का विशेष योगदान आयोजन करवाने में रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में दिनेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद की की छात्राओं ने खंड स्तरीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाया । ब्लाक स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में संस्कृत प्राध्यापिका डा. शशि बाला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद के कुशल नेतृत्व में छात्राओं ने भाग लिया। प्राध्यापिका डा. शशि बाला ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम स्थान व प्रियंका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की संध्या ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया व रचना दसवीं कक्षा की छात्रा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी