आत्मनिर्भर भारत का सपने को साकार करने में लगे हैं मोदी : सुभाष हजवाना

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर दिशा मे चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 06:53 AM (IST)
आत्मनिर्भर भारत का सपने को साकार  करने में लगे हैं मोदी : सुभाष हजवाना
आत्मनिर्भर भारत का सपने को साकार करने में लगे हैं मोदी : सुभाष हजवाना

संवाद सहयोगी, पूंडरी: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर दिशा मे चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है।

हजवाना बस स्टैंड के सामने कार्यकर्ताओं के आत्मनिर्भर भारत एक श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के उद्घाटन पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र पांचाल ने सभी का स्वागत किया।

हजवाना ने कहा कि देश में कोरोना के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार देश को आत्मनिर्भर भारत व विकास के पथ पर नई गति व नई ऊर्जा देने मे लगे हैं। प्रधानमंत्री ने इस अभियान के तहत 20.97 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड परिपूर्ण अभियान के तहत 17 अगस्त तक 102065 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा को मंजूरी दी गई है। इस मौके पर सतपाल चुघ, गुरनाम जाजनपुर, प्रमोद शर्मा, संजीव रसीना, जगीर सैन, हर्ष सेठी, रामरूप प्रजापति, विजय बुच्ची, बलिद्र हजवाना, सतपाल चौहान, सुशील पांचाल, प्रवीण जांगड़ा, ऋषिपाल फतेहपुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी