भाजपा ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश: सैनी

सांसद नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी कामयाबी प्रदेश से गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार खत्म कर लोगों को राम राज जैसा शासन प्रदान करना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 09:16 AM (IST)
भाजपा ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश: सैनी
भाजपा ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश: सैनी

संवाद सहयोगी, पूंडरी : सांसद नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी कामयाबी प्रदेश से गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार खत्म कर लोगों को राम राज जैसा शासन प्रदान करना है। सांसद सैनी भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी राजकुमार गर्ग के भतीजे की शादी के अवसर पर उनके निवास पर वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए आए हुए थे।

कार्यकताओं से उनका हालचाल जानने के पश्चात बातचीत में सांसद सैनी ने कहा कि भाजपा ने विकास, शिक्षा, खेल व स्वास्थ्य का सुधारीकरण करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितैषी सरकार है। मनोहर सरकार बिना किसी भेदभाव से प्रदेश के हर वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, लाडवा के पूर्व विधायक पवन सैनी, राजकुमार गर्ग, अग्रवाल पंचायत के वरिष्ठ महासचिव श्रवण सिगला, अधिवक्ता मुकेश बंसल, भाजपा जिला उपप्रधान विनोद बंसल फतेहपुर, नगरपालिका चेयरमैन संतोष खुराना, रमेश शर्मा, ज्ञानचंद वर्मा व पंडित रविदत्त शास्त्री भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी