किसानों ने तीन अध्यादेशों की प्रतियां जलाकर किया विरोध

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार द्वारा लाए गए तीनों अध्यादेशों का विरोध करके अध्यादेश की प्रतियां जलाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:05 AM (IST)
किसानों ने तीन अध्यादेशों की  प्रतियां जलाकर किया विरोध
किसानों ने तीन अध्यादेशों की प्रतियां जलाकर किया विरोध

संवाद सहयोगी, पूंडरी : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार द्वारा लाए गए तीनों अध्यादेशों का विरोध करके अध्यादेश की प्रतियां जलाई। पूंडरी स्थित किसान भवन में यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी और कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बलवान पाई की अगुवाई में किसान एकत्रित हुए। सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

बैठक के दौरान दोनों किसान नेताओं ने सरकार द्वारा हाल में लाए गए तीन अध्यादेशों की जमकर आलोचना की। इसे किसान विरोधी करार देते हुए सरकार से इसे तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। किसान प्रदर्शन करते हुए अनाज मंडी में पहुंचे और वहां पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीनों अध्यादेशों की प्रतियां जलाई। कार्यकारी प्रधान बलवान सिंह पाई ने कहा है कि सरकार यदि किसानों के हित में कोई अध्यादेश लाना चाहती है तो ये लाए कि किसानों को लागत के आधार पर फसलों के दाम मिलें।

इस मौके पर ब्लाक प्रधान मांगाराम सिकंदरखेड़ी, प्रचार मंत्री पालाराम संगरौली, जोगा सिंह हाबड़ी, सतनाम सिंह हाबड़ी, जगमेल बरसाना, विक्रम दुसैन, सतनाम दुसैन, सुभाष पिलनी, बलधीरा पाई, सुखपाल सिंह मौजूद थे। --------

chat bot
आपका साथी