पंजीकृत श्रमिकों को दिया जा रहा है विभिन्न योजनाओं का लाभ : डीसी

हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को कन्यादान छात्रवृति साईकिल मशीन औजार चिकित्सा सुविधा पेंशन आदि योजनाओं के तहत आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 06:35 AM (IST)
पंजीकृत श्रमिकों को दिया जा रहा है विभिन्न योजनाओं का लाभ : डीसी
पंजीकृत श्रमिकों को दिया जा रहा है विभिन्न योजनाओं का लाभ : डीसी

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को कन्यादान, छात्रवृति, साईकिल, मशीन, औजार, चिकित्सा सुविधा, पेंशन आदि योजनाओं के तहत आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रसूति सहायता एवं कन्यादान, तीन लड़कियों तक छात्रवृति सहायता व दो लड़कों तक छात्रवृति दी जाती है। कन्यादान योजना के तहत आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं में मातृत्व लाभ योजना के तहत महिला कामगारों को वित्तीय सहायता तथा पौष्टिक आहार के लिए प्रदान किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत कामगार की कार्य स्थल पर कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रित या परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता दी जाती है। किसी दुर्घटना अथवा बीमारी से पंजीकृत कामगार की स्थाई अपंगता होने पर अपंगता के प्रतिशत के आधार पर एक मुश्त वित्तीय सहायता तथा मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। मकान खरीद के लिए ब्याज मुक्त ऋण आसान किश्तों में उपलब्ध करवाया जाता है। औजार खरीदने के लिए भी उपदान प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि पारिवारिक पेंशन, सिलाई मशीन, साइकिल,पैतृक घर जाने पर वास्तविक किराए की प्रति पूर्ति, लड़कों की शादी पर सहायता राशि, स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज, चिकित्सा सहायता तथा घातक बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

chat bot
आपका साथी