जमीन विवाद में महिला पर हमला, आरोपितों पर केस

जागरण संवाददाता, कैथल : शिहाली गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक शिहाली गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला को ज्यादा चोट आने पर जिला नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 11:28 PM (IST)
जमीन विवाद में महिला पर  हमला, आरोपितों पर केस
जमीन विवाद में महिला पर हमला, आरोपितों पर केस

जागरण संवाददाता, कैथल :

शिहाली गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला को ज्यादा चोट आने पर जिला नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मुख्तयारो ने आरोप लगाया कि उसके पति का अपने भाइयों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते नौ जून को आरोपित सतपाल, दर्शना, पोली देवी, निको ने मिलकर उस पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोट आई। परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मुश्किल से उसे छुड़वाया। आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआइ शमशेर ¨सह ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग को भागने पर

आरोपित पर केस दर्ज

कैथल : पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करने के मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है आठ जून को गांव भूना निवासी रितेक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी बिजेंद्र ¨सह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी