घायल कर्मचारी के ठीक होने पर होगी हमलावरों की पहचान

नौ मई की रात को रेलवे स्टेशन कैथल पर खड़ी मालगाड़ी से गेहूं लूटने से रोकने पर रेलवे सुरक्षा बल के दो कर्मचारियों पर हमला करने के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस कर्मचारियों के ठीक होने का इंतजार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 May 2019 10:55 AM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 10:55 AM (IST)
घायल कर्मचारी के ठीक होने पर होगी हमलावरों की पहचान
घायल कर्मचारी के ठीक होने पर होगी हमलावरों की पहचान

जागरण संवाददाता, कैथल :

नौ मई की रात को रेलवे स्टेशन कैथल पर खड़ी मालगाड़ी से गेहूं लूटने से रोकने पर रेलवे सुरक्षा बल के दो कर्मचारियों पर हमला करने के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस कर्मचारियों के ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें नहीं पता हमलावर कौन थे, जिन्होंने कर्मचारियों पर हमला किया था। घायल कर्मचारी जब ठीक हो जाएंगे तो उन्हें साथ में लेकर शिनाख्त करने के बाद फिर गिरफ्तारी होगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपितों को पुलिस की ढिलाई का कैसे फायदा पहुंच रहा है। मालगाड़ी से अनाज लूटने की घटना नौ मई को कोई पहली नहीं थी, इससे पूर्व भी इस तरह की वारदातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

इस कारण यहां अनाज लूटने वाला गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। इस घटना के बाद दिल्ली से रेलवे सुरक्षा बल के सीनियर अधिकारियों ने भी कैथल का दौरा कर रिपोर्ट ली है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों से भी मुलाकात की है। इस घटना में घायल हेड कांस्टेबल शीशपाल सिंह, कांस्टेबल दरबार सिंह को चोट आई थी। दोनों का अब रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाक्स-

मालगाड़ी की सुरक्षा को लेकर खानापूर्ति

रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की लोडिग के बाद अनाज की सुरक्षा को लेकर खानापूर्ति हो रही है। मात्र चार पुलिस कर्मचारी ही सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जिसका फायदा अनाज लूटने वाले लोग जमकर उठा रहे हैं। जैसे ही अंधेरा होता है तो अनाज लूटने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस कर्मचारी ऐसा करने से रोकते हैं तो मारपीट कर पथराव करना शुरू कर देते हैं। इस कारण पुलिस कर्मचारियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि मालगाड़ी से अनाज लूटने की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ दीवार निकाली चाहिए। 20 के करीब पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा में लगाया जाना चाहिए।

बाक्स- आरोपितों पर केस दर्ज

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों पर हमला करने के आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। अभी पहचान नहीं हो पाई है। हमले में घायल हुए कर्मचारी जब स्वस्थ हो जाएंगे तो वे ठीक होने के बाद हमला करने वाले लोगों को पहचानेंगे इसके बाद वे गिरफ्तार करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी