बिना मास्क पहने लोगों से प्रशासन ने वसूला एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना

कोरोना को लेकर लापरवाही अब आंकड़ों में तब्दील होती जा रही है। हर जगह अब लोग बिना मास्क के दिखाई दे जाते हैं। सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की आदत छूट गई है और शारीरिक दूरी का कोई ख्याल नहीं। दूसरी तरफ यह लापरवाही सरकार के खजाने राजस्व बनकर जमा हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:47 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:47 AM (IST)
बिना मास्क पहने लोगों से प्रशासन ने वसूला एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना
बिना मास्क पहने लोगों से प्रशासन ने वसूला एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना

जागरण संवाददाता, कैथल: कोरोना को लेकर लापरवाही अब आंकड़ों में तब्दील होती जा रही है। हर जगह अब लोग बिना मास्क के दिखाई दे जाते हैं। सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की आदत छूट गई है और शारीरिक दूरी का कोई ख्याल नहीं। दूसरी तरफ यह लापरवाही सरकार के खजाने राजस्व बनकर जमा हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक 21 हजार 145 ऐसे लोगों के चालान काटे हैं, जिन्होंने मास्क नहीं पहने थे। इनसे एक करोड़ पांच लाख 57 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। बिना कार्यों के घरों से बाहर नही निकले और यदि घर से बाहर जरूरी कार्य से निकले हैं तो मास्क, सोशल डिस्टैंस, सैनिटाइजर का विशेष ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है, यदि कोई व्यक्ति इसकी उल्लंघन करता है तो जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीम व पुलिस विभाग द्वारा चालान किए जा रहे हैं।

डीसी सुजान सिंह ने कहा कि आमजन मार्केट में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से बचे और दुकानदार भी सभी हिदायतों का पालन करें। दुकान में बिना मास्क वाले व्यक्ति को सामान न दें, शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। ग्राहकों को आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करवाएं ताकि उन्हें अलर्ट मैसेज मिलता रहे व कोविड-19 से संबंधित अन्य जानकारी भी मिलती रहे। हर व्यक्ति अपने एंड्रायड मोबाइल में आरोग्य सेतु एप का डाउनलोड करें। जिन व्यक्तियों पास एंड्रायड फोन नही है, वे 1921 पर मिस कॉल करें, जिससे उन्हें भी कोरोना से संबंधित जानकारी मिलेगी। यह एप आपको यह जानकारी देगा कि आप किसी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के पास से गुजरे हैं या फिर संपर्क में आए हैं। आरोग्य सेतु एप एंड्रायड स्मार्टफोन और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी