फसल नुकसान की भरपाई को 28 करोड़ रुपये मंजूर

जागरण संवाददाता, कैथल : जिले में गत सीजन के दौरान सफेद मक्खी व पत्ता लपेट सुंडी से कपास की फ

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 01:28 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 01:28 AM (IST)
फसल नुकसान की भरपाई  को 28 करोड़ रुपये मंजूर

जागरण संवाददाता, कैथल : जिले में गत सीजन के दौरान सफेद मक्खी व पत्ता लपेट सुंडी से कपास की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने 28 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि को जिला के पीड़ित किसानों के लिए स्वीकृत करवाने में वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के विशेष प्रयास रहे हैं।

उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले सीजन में सफेद मक्खी तथा पत्ता लपेट सुंडी के कारण कुछ क्षेत्रों में कपास की खड़ी फसल में भारी नुकसान हुआ था। इस नुकसान के आंकलन के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष गिरदावरी करने के आदेश दिए गए थे। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कपास की फसल के नुकसान का आंकलन करने के बाद रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी गई थी। इसके बाद जिले के किसानों के लिए उक्त राशि मंजूर की गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से ओलावृष्टि से गेहूं की फसल के नुकसान का मुआवजा भी वितरित किया गया था।

जिला के किसानों को लगभग 54 लाख रुपये की राशि ओलावृष्टि व भारी वर्षा के कारण गेहूं की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों में वितरित की गई थी। यह राशि के चैक किसानों को वितरित किए गए थे।

chat bot
आपका साथी