यूरिया न मिलने से खफा किसानों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर लगाया जाम

सीवन : कागथली में यूरिया खाद न मिलने से परेशान किसानों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया व सरकार

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 07:28 PM (IST)
यूरिया न मिलने से खफा किसानों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर लगाया जाम

सीवन : कागथली में यूरिया खाद न मिलने से परेशान किसानों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया व सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि उन्हे अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया खाद नहीं मिल रही है। कागथली सोसायटी में खपत के हिसाब से यूरिया नहीं आ रही है। जाम की सूचना मिलते ही गुहला के तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी व सीवन के थाना प्रभारी महाबीर सिंह अपने दलबल के साथ पहुचे। तहसीलदार के आश्वासन के बाद आज ही यूरिया पूरी मात्रा में किसानों को मिलेगी तो किसानों ने जाम खोल दिया। यह जाम लगभग 30 मिनट तक लगा रहा।

chat bot
आपका साथी