भाषण में भावना व कविता में उर्वशी रही प्रथम

हिदू कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिदी और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भाषण और कविता प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बीए प्रथम वर्ष की 15 छात्राओं ने भाग लिया। कविता पाठ में मित्रता मेरे सपनों का भारत डिजिटल इंडिया नारी शक्ति और भाषण प्रतियोगिता में नई शिक्षा नीति आधुनिक परिप्रेक्ष्य में नैतिक मूल्यों का महत्व आदि विषय रहे। छात्राओं ने कविताओं को इतने उत्साह से गाया कि छात्राओं और प्राध्यापिकाएं मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:57 PM (IST)
भाषण में भावना व कविता में उर्वशी रही प्रथम
भाषण में भावना व कविता में उर्वशी रही प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद: हिदू कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिदी और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भाषण और कविता प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बीए प्रथम वर्ष की 15 छात्राओं ने भाग लिया। कविता पाठ में मित्रता, मेरे सपनों का भारत, डिजिटल इंडिया, नारी शक्ति और भाषण प्रतियोगिता में नई शिक्षा नीति, आधुनिक परिप्रेक्ष्य में नैतिक मूल्यों का महत्व आदि विषय रहे। छात्राओं ने कविताओं को इतने उत्साह से गाया कि छात्राओं और प्राध्यापिकाएं मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।

भाषण में कुमारी भावना प्रथम, द्वितीय स्थान पर इशु, तृतीय पर कोमल रही। काव्य प्रतियोगिता में कुमारी उर्वशी प्रथम, कुमारी तान्या द्वितीय तथा तृतीय कोमल रही। प्राचार्या अनिता कुमारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में अंजलि, डा. पूनम मोर, डा. सुषमा गर्ग शामिल रहीं। अंग्रेजी, हिन्दी विभाग की अध्यक्षा डा. गीता गुप्ता, डा. सुधा मल्होत्रा, अन्य स्टाफ सदस्य डा. सीमा दलाल, पूनम, कमलेश कुमारी, ऋतु उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी में प्रियंका, निशा व कोमल प्रथम

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कला, विज्ञान और वाणिज्य की छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर प्रियंका, निशा व कोमल रहीं। द्वितीय स्थान पर गुन्तास, रिया व सुनीता और तृतीय स्थान पर गरिमा, नेहा व भारती रही। संयोजिका की भूमिका राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष नीलम और सह संयोजिका की भूमिका इतिहास की विभागाध्यक्ष डा. रश्मि मलिक ने निभाई। छात्राओं से प्रश्न पीपीटी के जरिए डा. प्रियंका साहनी और क्रांति ने पूछे। संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई

हिदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया। अध्यक्षता प्राचार्या अनिता कुमारी ने की। एनएसएस अध्यक्षा आरती सैनी और राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा नीलम की देखरेख में विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डा. सुधा मल्होत्रा, डा. क्यूटी, डा. सुषमा गर्ग, क्रांति और सुदेश मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी