पटाखे चलाते समय दो सगी बहनें झुलसी

शहर की हाउसिग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार दोपहर को पटाखे चलाते समय दो सगी बहने झुलस गई। दोनों बहनों को नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 07:10 AM (IST)
पटाखे चलाते समय दो सगी बहनें झुलसी
पटाखे चलाते समय दो सगी बहनें झुलसी

जागरण संवाददाता, जींद : शहर की हाउसिग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार दोपहर को पटाखे चलाते समय दो सगी बहने झुलस गई। दोनों बहनों को नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाउसिग बोर्ड कॉलोनी निवासी गोपाल व उसकी पत्नी शालू सोमवार सुबह ही काम पर चले गए थे। उनकी 11 वर्षीय बेटी सोनिका व 9 वर्षीय भूमि घर पर मौजूद थी। दोपहर को दोनों बहने घर के सामने गली में पटाखे चला रही थी। इसी दौरान जब वह आलू बम चला दिया और दोनों उसकी चपेट में आ गई। इसमें सोनिका व भूमि के मुंह व हाथ झुलस गए। बम फटने के साथ दोनों बहनों की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाकर उसके माता-पिता को जानकारी दी। उनकी मां शालू ने बताया कि सोनिका व भूमि के पास इतना बड़ा बम नहीं था। किसी ने उनको आलू बम दे दिया और दोनों अनजाने में चला दिया और उसकी चपेट में आ गई। बम से भूमि के मुंह, आंख व हाथों बुरी तरह से झुलसे है, जबकि सोनिका के हाथ ज्यादा झुलस गए। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों बहनों की हालात खतरे से बाहर है, लेकिन उनको उपचार दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी