सरकार से अपना हक मांगने सड़कों पर उतरे हजारों खिलाड़ी

हरियाणा के विभिन्‍न जिलाें से आए खिलाडियों ने जींद में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें कई ओ‍लंपियन और अंतरराष्‍ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हुए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 02:42 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 05:03 PM (IST)
सरकार से अपना हक मांगने सड़कों पर उतरे हजारों खिलाड़ी
सरकार से अपना हक मांगने सड़कों पर उतरे हजारों खिलाड़ी

जेएनएन, जींद। प्रदेश सरकार से अपना हक मांगने के लिए प्रदेशभर के हजारों खिलाड़ी शुक्रवार को यहां सड़क पर उतरे। प्रदेश के कई जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाजपा सरकार द्वारा कैश अवार्ड बंद करने और खिलाड़ियों को सुविधाएं न देने के लिए विरोध में शहर में प्रदर्शन किया और अ‍धिकारियों को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में कई आेलंपियन और अंतरराष्‍ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों ने भाग लिया।

बता दें किखिलाड़ियों की मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए सीनियर खिलाड़ियों ने 10 दिन पहले युवा जगाओ खेल बचाओ एसोसिएशन का गठन किया है। इसी एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे ओलंपियन हरदीप सिंह ने कहा कि ओलंपिक और एशियाड में मेडल जीतने वालों को भी सरकार ने नौकरी नहीं दी है। इससे खिलाड़ियों के प्रति सरकार की नीयत में खोट लग रहा है।

जींद में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।

प्रथम अर्जुन अवार्डी व ओलंपियन पहलवान उदयचंद ने कहा प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है।सरकार को खिलाड़ियों की समस्याओं को समझकर निचले स्तर पर सुविधाएं देनी चाहिए। खिलाड़ी किसी के खिलाफ नहीं हैं। वे देश का तिरंगा लेकर खेलते हैं। आज यहां सभी खिलाड़ी अपना हक लेने के लिए आए हैं।

यह भी पढ़ें: फूल सी बेटी पर कोई कैसे ढा सकता है ऐसे कहर, जान कर दिल दहल जाएगा, पढ़ें खबर

जींद में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की पहली महिला कैब चालक निकली 'रिवॉल्वर रानी', पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की आवाज नहीं सुनी तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक प्रकाश दहिया व अशोक गर्ग, राज्य प्रधान दलीप सिंह, उपप्रधान रिटायर्ड डीएसओ तेग सिंह मलिक, सचिव अजय पहलवान, सीनियर कोच व्रषभन व वीरेंद्र पहलवान भी मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी