सीएए के पक्ष में 15 जनवरी को प्रदर्शन में भाग लेंगे हजारों कार्यकर्ता : राणा

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक वीरवार को रेस्ट हाउस में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 08:20 AM (IST)
सीएए के पक्ष में 15 जनवरी को प्रदर्शन में भाग लेंगे हजारों कार्यकर्ता : राणा
सीएए के पक्ष में 15 जनवरी को प्रदर्शन में भाग लेंगे हजारों कार्यकर्ता : राणा

संवाद सूत्र, सफीदों : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक वीरवार को रेस्ट हाउस में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने की। बैठक में भाजपा द्वारा सीएए के पक्ष में प्रदेश भर में चल रहे अभियान, मैराथन दौड़ व 15 जनवरी को पानीपत में सीएए के पक्ष में मुख्यमंत्री की रैली के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। अमरपाल राणा ने बताया कि 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाले सीएए के पक्ष में जन जागरण अभियान का लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गांवों में जा कर लोगों को सीएए अभियान के बारे में जागरूक किया है। बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता को सीएए के पक्ष में 10 पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री के नाम लिखने का कार्य सौंपा गया है। उन्होंने का कि पानीपत में होने वाली रैली में जिले से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा जींद में आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ में भाजपा पार्टी द्वारा 15 प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, जहां पर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी, आयोग के सदस्य, समाजिक संगठन व खिलाड़ी नेतृत्व करेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष बलवंत पांचाल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, एचएससीसी सदस्य विजयपाल, गौ सेवा आयोग सदस्य श्रवण गर्ग, राम गोपाल अग्रवाल, रवि मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी