जो काम दवा से नहीं होता वो दुआ से हो जाता है : मुनि

22 पंथ एसएस जैन सभा स्थानक में विराजमान सुनील मुनि महाराज ठाणे-3 ने धर्म के बारे में लोगों को प्रवचन में विस्तार से बताया। सुनील मुनि ने कहा कि परिवार का हर सदस्य धर्म ध्यान जरूर करें। चाहे वो माला के रूप में हो या तप त्याग के रूप में हो। परिवार को इकट्ठे रखने के लिए सभी तालमेल बनाने के लिए रोजाना परिवार के सभी सदस्य संयुक्त प्रार्थना अवश्य करें। प्रार्थना में भी बहुत बड़ी ताकत होती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 May 2019 07:56 AM (IST) Updated:Thu, 02 May 2019 07:56 AM (IST)
जो काम दवा से नहीं होता वो दुआ से हो जाता है : मुनि
जो काम दवा से नहीं होता वो दुआ से हो जाता है : मुनि

संवाद सूत्र, उचाना : 22 पंथ एसएस जैन सभा स्थानक में विराजमान सुनील मुनि महाराज ठाणे-3 ने धर्म के बारे में लोगों को प्रवचन में विस्तार से बताया। सुनील मुनि ने कहा कि परिवार का हर सदस्य धर्म ध्यान जरूर करें। चाहे वो माला के रूप में हो या तप, त्याग के रूप में हो। परिवार को इकट्ठे रखने के लिए सभी तालमेल बनाने के लिए रोजाना परिवार के सभी सदस्य संयुक्त प्रार्थना अवश्य करें। प्रार्थना में भी बहुत बड़ी ताकत होती है। जो काम दवा से नहीं होता वो दुआ से हो जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म की छाया में बैठकर मन की चिता व थकावट दूर हो जाती है।चाहे कैसा भी समय समय क्यों न हो पर बड़ों को प्रणाम करना न भूले, क्योंकि जो इंसान बड़ों को प्रणाम करता रहता है उसका जीवन संस्कारवान बन जाता है। प्रणाम करने स से बड़ों की ऊजर भी हमारे जीवन में आ जाती है जो बुराईयों से लड़ने की हमें ताकत देती है। इंसान खुद की नजर में सही होना चाहिए बाकी दुनिया तो भगवान से भी बड़ी दुखी है।

chat bot
आपका साथी