शाहपुर में हुई खेल प्रतियोगिता, बुजुर्गों ने भी लिया दौड़ में हिस्सा

गांव शाहपुर खेल स्टेडियम में युवा विकास समिति के तत्वावधान में नशे के खिलाफ और तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में मारे गए किसानों की याद में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 05:54 PM (IST)
शाहपुर में हुई खेल प्रतियोगिता, बुजुर्गों ने भी लिया दौड़ में हिस्सा
शाहपुर में हुई खेल प्रतियोगिता, बुजुर्गों ने भी लिया दौड़ में हिस्सा

जागरण संवाददाता, जींद : गांव शाहपुर खेल स्टेडियम में युवा विकास समिति के तत्वावधान में नशे के खिलाफ और तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में मारे गए किसानों की याद में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता कराई गई। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पार्षद वार्ड नंबर 13 के प्रत्याशी व खाप के उप प्रधान बिजेंद्र रेढू ने शिरकत की। प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कमेटी के सदस्यों के साथ दिल्ली बार्डर धरने पर मारे गए किसान कर्ण सिंह शाहपुर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया। ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि युवाओं में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की भावना भी होनी चाहिए और बच्चों को संस्कारों के प्रति समझाना चाहिए। प्रेस सचिव डा. राजेश शाहपुर और युवा मंडल कंडेला के प्रधान बिट्टू कंडेला ने बताया कि प्रतियोगिता में 1600 मीटर पुरूष दौड़, बुजुर्गों कुश्ती, 400 मीटर बुजुर्ग दौड़ व लड़कियों की दौड़ करवाई। 1600 मीटर पुरूष दौड़ में सचिन अंबरसर प्रथम को 3100 रुपये व एक किलो देशी घी दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे योगी नगूरां को 2100 रुपये, एक किलो देशी घी, तीसरे स्थान पर रहे मनदीप रूपगढ़ को 1100 रुपये, एक किलो देशी घी देकर सम्मानित किया गया। लड़कियों की दौड़ में प्रथम भतेरी, द्वितीय भूमि और तृतीय स्थान किरण ने हासिल किया। बुजुर्गों की दौड़ में कुलदीप उर्फ पप्पू प्रथम, धर्मवीर द्वितीय, धारा तृतीय व महावीर शर्मा चौथे स्थान पर रहे। बुजुर्ग खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर एक-एक किलो देशी घी व एक-एक गर्म कंबल और कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला के हाथों पगड़ी बांधकर मान-सम्मान किया गया।

chat bot
आपका साथी