हमारे घुटने हैं लचीले-हम बनेंगे गबरु छैल छबीले का हुआ आयोजन

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक तंदुरस्ती कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के घुटनों का लचीलापन परखने के लिए एक रोचक प्रतियोगिता हमारे घुटने हैं लचीले-हम बनेंगे गबरु छैल छबीले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 May 2019 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 06:30 AM (IST)
हमारे घुटने हैं लचीले-हम बनेंगे गबरु छैल छबीले का हुआ आयोजन
हमारे घुटने हैं लचीले-हम बनेंगे गबरु छैल छबीले का हुआ आयोजन

संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक तंदुरस्ती कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के घुटनों का लचीलापन परखने के लिए एक रोचक प्रतियोगिता हमारे घुटने हैं लचीले-हम बनेंगे गबरु छैल छबीले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों से लगातार उठक-बैठक कराई गई। विनोद पीटीआई, मनजीत सिंह व मुकेश कुमार के निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के अक्षय, सातवीं कक्षा के शुभम व पांचवीं कक्षा के यश को विजेता घोषित किया। विजेता छात्रों को राजेंद्र शास्त्री, बलबीर शर्मा व कमल गोयल ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य रघुभूषण लाल गुप्ता ने कहा कि आजकल खान-पान व दिनचर्या सही न होने कारण लोगों को समय से पूर्व ही घुटनों में दर्द रहने की समस्या होने लगी है। यदि हम नियमित रूप से घुटनों के व्यायाम करते रहे तो हमारे घुटनों का लचीलापन बरकरार रहेगा और हमारे घुटने लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी