गीता महोत्सव पर शहर में निकाली शोभा यात्रा, पालकी में सजा गीता ग्रंथ

जिला स्तरीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन शहर में शानदार शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें कई प्रतिष्ठित सामाजिक धार्मिक संस्थाओं की झांकियां निकाली गई। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने जयंती देवी मंदिर से नगर शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 08:00 AM (IST)
गीता महोत्सव पर शहर में निकाली शोभा यात्रा, पालकी में सजा गीता ग्रंथ
गीता महोत्सव पर शहर में निकाली शोभा यात्रा, पालकी में सजा गीता ग्रंथ

जागरण संवाददाता, जींद : जिला स्तरीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन शहर में शानदार शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें कई प्रतिष्ठित सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की झांकियां निकाली गई। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने जयंती देवी मंदिर से नगर शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्री लज्जा राम आश्रम तीर्थ पाण्डु पिण्डारा द्वारा तैयार की गई गीता की पालकी में श्री गीता ग्रंथ की आरती की तथा नगरशोभा यात्रा का शुभारम्भ करने से पहले डीसी डॉ. आदित्य दहिया, एडीसी डॉ. सत्येन्द्र दुहन, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, श्री लज्जा राम गुरुकुल पांडु-पिडारा के संचालक राजेश स्वरूप शास्त्री एवं अन्य अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जयंती देवी मन्दिर में पूजा अर्चना व आरती की।

नगर शोभा यात्रा में लज्जा राम आश्रम की गीता पालकी में पवित्र ग्रंथ गीता को सुसज्जित कर रखा गया। ग्रंथ के साथ श्री राजेश स्वरूप शास्त्री पालकी में सवार रहे। इस पालकी को फूलमालाओं से सजाया गया। इस दौरान श्री लज्जा राम आश्रम के विद्यार्थी ने लगातार मंत्रोच्चारण किया। भूतेश्वर तीर्थ विकास समिति जींद, प्राचीन श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी स्कूल वाली जींद, विनय बाल मन्दिर गुरुकुल विद्यापीठ जींद समेत कई धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं की झांकियां नगरशोभा यात्रा में शामिल हुई। सभी झांकियों में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके गीता के उपदेश को बच्चों द्वारा बखूबी दर्शाया गया। डीसी व अन्य उच्च अधिकारी भी काफी दूरी तक नगरशोभा यात्रा के साथ पैदल चले। डीसी ने कहा कि श्रीमदभागवत गीता प्राचीन पवित्र ग्रंथ है, इस ग्रंथ में दुनिया को सदमार्ग दिखाने का मादा है। इसलिए हर व्यक्ति को न केवल गीता पढ़नी चाहिए बल्कि इसके अंदर निहित ज्ञान को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। नगरशोभा यात्रा में गुरुग्राम के उपायुक्त अमित खत्री की माता कृष्णा देवी, आचार्य राजेश स्वरूप शास्त्री व कांता देवी, भीम सैनी, यशु कुमार एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी साथ रहे।

गीता में निहित है हर समस्या का समाधान : अमरपाल राणा

जागरण संवाददाता, जींद

गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन के सुबह के सत्र का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा ने किया। इस अवसर पर डीईओ सुनीता रूहिल, डीआइपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा समेत कई विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।

जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा कि गीता ग्रंथ में मानव की हर समस्या का समाधान है। लोगों को गीता के ज्ञान को प्राप्त कर अपने जीवन को ऊंचा उठाना चाहिए। गीता सदकर्म करने का संदेश देती है। मनुष्य को जीवनभर सदकर्म करने चाहिए। उन्होंने विभिन्न 28 विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाई गई सरकार की विकासात्मक गतिविधियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से ओत-प्रोत प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर लगाई गई स्टालों व अन्य गीता से सम्बन्धित प्वाईंटों की प्रशंसा की।

सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम में इन्होंने दी शानदार प्रस्तुतियां

दिल्ली पब्लिक स्कूल जींद के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। जीडी गोयंका स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। आधारशिला स्कूल, संस्कारशाला जींद, श्री लज्जा राम बशेसर दास गुरुकुल पांडु-पिडारा, मोती लाल नेहरू, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहिरका, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद, नवदुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता डांस अकेडमी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़, वुडस्टाक पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दालमवाला, विनय बाल मंदिर, अपनी पाठशाला जींद समेत जिला के कई स्कूलों व शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

chat bot
आपका साथी