आरडी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

आरडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें तीसरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने तरह-तरह के मॉडल बनाए। प्रदर्शनी का संचालन अंजलि व मनीष की देखरेख में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 08:00 PM (IST)
आरडी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी
आरडी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, जींद : आरडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें तीसरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने तरह-तरह के मॉडल बनाए। प्रदर्शनी का संचालन अंजलि व मनीष की देखरेख में हुआ।

प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय कार्यकारणी के सदस्य देवेंद्र शर्मा, होशियार ¨सह आर्य और जयप्रकाश ने किया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विज्ञान के विषय में जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर कुणाल, सुमित, नगेंद्र, राजीव का हाईटेक ब्रिज और कनिष्ट वर्ग में एंजेल का सोलर सिस्टम प्रथम स्थान पर रहा। इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में रचनात्मकता का विकास होता है तथा वे नए नए प्रयोग करके अपनी प्रतिभा में निखार ला सकते है। विद्यालय के प्राचार्य कैलाश वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के मार्गदर्शन किया और बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

chat bot
आपका साथी