सेव संस्था ने पटियाला चौक एरिया में चलाया सफाई अभियान

सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार दोपहर को पटियाला चौक के नरवाना रोड और कैथल रोड एरिया में स्वछता अभियान और जागरूकता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 08:10 AM (IST)
सेव संस्था ने पटियाला चौक एरिया में चलाया सफाई अभियान
सेव संस्था ने पटियाला चौक एरिया में चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार दोपहर को पटियाला चौक के नरवाना रोड और कैथल रोड एरिया में स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान चलाया। सेव संस्था का यह 236वां अभियान था। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया गया। संस्था सदस्यों ने लोगों से कहा कि हम सभी ने हर प्रकार का कूड़ा डस्टबिन में डालना चाहिए और दूसरों को भी डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कूड़े से जो गंदगी पैदा होती है वह हमारे जीवन में जहर का काम करती हैं। इस गंदगी से हवा अशुद्ध होती है जिससे बीमारियां फैलती है। जिस पर हमारे लाखों रुपये खर्च होते हैं। इस मौके पर ओम प्रकाश सरसाना, पूर्व ऊपर प्रधान रमेश खट्टर, हरफुल सैनी, मांगेराम सैनी, अजमेर चौहान, बलवंत सिंह, कृष्ण भारद्वाज, सुजान पूनिया, श्याम लिखा, धर्मवीर पूनिया, अशोक, संजय सिंह, विनय सैनी, आकाश, बंटी सिंह, संजय सैनी, बबली मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी