हर्बल पार्क में रोपे जाएंगे 500 दुर्लभ एवं औषधीय पौधे

जागरण संवाददाता, जींद दुर्लभ एवं औषधीय पौधारोपण अभियान के तहत हर्बल पार्क में 500 पौधे रोपित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 01:27 AM (IST)
हर्बल पार्क में रोपे जाएंगे 500 दुर्लभ एवं औषधीय पौधे
हर्बल पार्क में रोपे जाएंगे 500 दुर्लभ एवं औषधीय पौधे

जागरण संवाददाता, जींद

दुर्लभ एवं औषधीय पौधारोपण अभियान के तहत हर्बल पार्क में 500 पौधे रोपित किए जाएंगे। ये सभी पौधे हैदराबाद की पौधा नर्सरी से मंगवाए गए हैं। इस तरह के विशेष पौधे हरियाणा प्रदेश में पहली बार रोपित किए जा रहे हैं। डीसी अमित खत्री ने शुक्रवार को हर्बल पार्क में कल्पवृक्ष का पौधा रोपित कर यह जानकारी दी। एसएसपी डॉ. अरूण ¨सह ने साल का पौधा गया। प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के पौधे रोपित किए।

डीसी ने कहा कि यह ऐसे पौधे हैं, जो दवाइयां व अन्य सुगंधित सामग्री के निर्माण में प्रयुक्त किए जाते हैं। प्रथम चरण में हर्बल पार्क में पौधे रोपित होंगे। इसके बाद इन्हें जिले के अन्य स्थानों पर भी रोपित करने की परियोजना तैयार की जाएगी। आज हर्बल पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ¨सदूर, शाल, कस्ट्रड एपल, यैलोटिकॉम, कपूर समेत कई दुर्लभ प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। जिला वन अधिकारी रोहताश बीरथल ने बताया कि वन विभाग द्वारा अब तक हरियाणा प्रदेश में इस तरह के दुर्लभ प्रजाति के पौधे रोपित नहीं किए गए हैं। उन्होंने ¨सदूर के वृक्ष के बारे में बताया कि इस पौधे पर फल के रूप में जो बीज लगेगा उसमें से विशुद्ध ¨सदूर प्राप्त होगा। जिले में इस वर्ष बरसाती मौसम में 4 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मार्के¨टग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता नवीन दहिया समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी यह विशेष प्रजाति के पौधे रोपित किए।

--पहली बार लगेंगे ऐसे पौधे

पहली बार इस तरह के औषधीय पौधे जींद जिले में रोपित किए जा रहे हैं। यहां का वातावरण इन पौधों के बिल्कुल अनुकूल है। रोपित होने के दस दिन बाद ही इन पौधों का विकास होना शुरू हो जाता हैं। कुछ वर्षों में ही यह पौधे वृक्ष का रूप ले लेंगे।

रोहताश बिरथल, जिला वन अधिकारी, जींद

chat bot
आपका साथी