डा. राममेहर रेढू बने छोटूराम किसान महाविद्यालय के प्राचार्य

डा. राममेहर रेढू ने छोटूराम किसान महाविद्यालय के प्राचार्य रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 09:40 AM (IST)
डा. राममेहर रेढू बने छोटूराम किसान महाविद्यालय के प्राचार्य
डा. राममेहर रेढू बने छोटूराम किसान महाविद्यालय के प्राचार्य

जागरण संवाददाता, जींद : डा. राममेहर रेढू ने छोटूराम किसान महाविद्यालय के प्राचार्य रूप में कार्यभार ग्रहण किया। छोटूराम किसान शिक्षा समिति के प्रशासक एसडीएम सत्यवान मान के आदेशानुसार प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते हुए डा. राममेहर रेढू ने कहा कि छोटूराम किसान महाविद्यालय के ऋण से वे कभी उऋण नहीं हो सकते। उन्होंने स्वयं भी यहीं से स्नातक उपाधि ग्रहण की है और आज उसी संस्थान को प्राचार्य रूप में अपनी सेवाएं देने का दायित्व प्राप्त हुआ है। शिक्षाविद् डा. राममेहर सिंह का नाम साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है। उनकी नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले राममेहर सिंह को हरियाणा प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक संस्थान हरियाणा साहित्य अकादमी ने दो बार सम्मान के लिए नामांकित किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री द्वारा उनकी पुस्तक सर्वश्रेष्ठ कृति उद्घोषित हुई है।

chat bot
आपका साथी