पीएम मोदी के नेतृत्व देश उन्नति, प्रगति के पथ पर : प्रेमलता

भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश उन्नति के पथ पर है। भाजपा के शासनकाल में जितना विकास प्रदेश विशेषकर जींद जिले उचाना हलके में हुआ है उतना आज तक कभी नहीं हुआ है। आज देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की लहर है। प्रचंड बहुमत से केंद्र में भाजपा सत्तासीन होगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 10:04 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 10:04 AM (IST)
पीएम मोदी के नेतृत्व देश उन्नति, प्रगति के पथ पर : प्रेमलता
पीएम मोदी के नेतृत्व देश उन्नति, प्रगति के पथ पर : प्रेमलता

संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश उन्नति के पथ पर है। भाजपा के शासनकाल में जितना विकास प्रदेश विशेषकर जींद जिले, उचाना हलके में हुआ है उतना आज तक कभी नहीं हुआ है। आज देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की लहर है। प्रचंड बहुमत से केंद्र में भाजपा सत्तासीन होगी। प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीट भाजपा जीतेंगी। वे फाटक के पास दुकानदारों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

विधायक ने कहा कि मेरिट के आधार पर हमारी सरकार ने युवाओं को नौकरी दी। जो पर्ची सिस्टम अब से पहले होता था वो बंद हो गया है। अब पढ़ोंगे तो आगे बढ़ोंगे। आज योग्य युवा को कोई रोजगार प्राप्त करने से रोक नहीं सकता है। जिस परिवार में अगर कोई रोजगार नहीं है उस उम्मीदवार को पांच अंक देने की शुरुआत भी हमारी सरकार ने की है, ताकि हर घर में रोजगार हो। हमारी सरकार की सोच कभी भी ये नहीं रही कि किसी को नुकसान हो। हर किसी को फायदा हो ये सोच रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की बहन कौशल्या देवी की अगुवाई में महिलाओं ने भाजपा विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, डॉ. जिले सिंह राणा, अमित थलौड़, संदीप, राजेंद्र दुर्जनपुर, राजबीर मोर, रामफल श्योकंद, रमेश श्योकंद, नवीन गुप्ता, विक्रम चहल, शुगना गर्ग, अनूप श्योकंद, जितेंद्र डूमरखां आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी