जीवन का कुछ समय भक्ति में लगाना चाहिए : विकास दास

मनुष्य को जीवन का कुछ समय भगवद भक्ति में जरूर लगाना चाहिए। यह बात महामंडलेश्वर विकास दास महाराज (मोहड़ाधाम) ने कही। वे नगर के दादा खेड़ा प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 06:26 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 06:26 AM (IST)
जीवन का कुछ समय भक्ति में लगाना चाहिए : विकास दास
जीवन का कुछ समय भक्ति में लगाना चाहिए : विकास दास

संवाद सूत्र, सफीदों : मनुष्य को जीवन का कुछ समय भगवद भक्ति में जरूर लगाना चाहिए। यह बात महामंडलेश्वर विकास दास महाराज (मोहड़ाधाम) ने कही। वे नगर के दादा खेड़ा प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। विकास दास महाराज ने कहा कि मानव जीवन एक दुर्लभ योनी है और हमें परमात्मा का सदैव गुणगान करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा ऐसा मीठा फल है, जिसको चख लेने से भूख और बढ़ जाती है, जो कभी शांत नहीं होती है। जीवन में सुख ही सुख प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा ऐसी औषधि है, जो अनमोल खर्च करके भी खरीदी नहीं जा सकती। इस मौके पर एडवोकेट विजय सैनी, सूरजभान सैनी, साधुराम बंधु, अरविद शर्मा, कुंजबिहारी मंगला, रामकरण कश्यप, होशियार शर्मा, प्रकाश शर्मा, परसराम वत्स, रमेश शर्मा, अशोक शर्मा व इंद्र सिंह कल्याण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी