पानी की समस्या से जूझ रहा जुलाना हलका : दलाल

विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 के पार नहीं हरियाणा से बाहर होगी। आज भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। कर्मचारी किसान मजदूर गरीब युवा व्यापारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। यह बात कांग्रेस नेता रोहित दलाल ने पोंकरी खेड़ी बुआना कर्मगढ़ लिजवाना कलां में ग्रामीणों से रुबरू होते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 08:16 AM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 08:16 AM (IST)
पानी की समस्या से जूझ रहा जुलाना हलका : दलाल
पानी की समस्या से जूझ रहा जुलाना हलका : दलाल

संवाद सूत्र, जुलाना : विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 के पार नहीं, हरियाणा से बाहर होगी। आज भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। कर्मचारी, किसान, मजदूर, गरीब, युवा, व्यापारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। यह बात कांग्रेस नेता रोहित दलाल ने पोंकरी खेड़ी, बुआना, कर्मगढ़, लिजवाना कलां में ग्रामीणों से रुबरू होते हुए कही।

रोहित दलाल ने कहा कि जो लोग हर चुनाव में नया दल बदलकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं, उनको चुनाव में जनता करारा जबाव देगी। जुलाना हलके के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में एक सप्ताह में पानी की सप्लाई ग्रामीणों को मिल रही है। इस अवसर पर रामकुवार, सूरजमल, शमशेर, भलेराम, राजेंद्र, राजेश, छोटू लाठर, विनोद सहारण सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी