उचाना मंडी में धान की आवक बढ़ी, कपास की घटी

इस साल मंडी में धान की आवक बढ़ी है तो कपास की आवक बीते साल से घटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:20 AM (IST)
उचाना मंडी में धान की आवक बढ़ी, कपास की घटी
उचाना मंडी में धान की आवक बढ़ी, कपास की घटी

संवाद सूत्र, उचाना: इस साल मंडी में धान की आवक बढ़ी है तो कपास की आवक बीते साल से घटी है। इस बार सीसीआइ की सरकारी खरीद होने के चलते कपास मंडी में बीते साल की अपेक्षा कम आई है।

मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अब तक धान 2 लाख 53 हजार 900 क्विंटल आ चुकी है जबकि बीते साल 1 लाख 92 हजार 106 क्विंटल आई थी। बीते साल से अब तक 61794 क्विंटल अधिक धान पहुंची है। कपास की आवक अब तक मंडी में 80 हजार 478 क्विंटल आई है जबकि बीते साल 1 लाख 62 हजार 167 क्विंटल कपास आई थी। इस साल 82689 क्विंटल कम कपास मंडी पहुंची है।

इस बार किसान जहां 6 हजार कपास के भाव होने का इंतजार कर रहे हैं तो सरकारी खरीद भी शुरू होने से किसान सरकारी खरीद पर कपास बेच रहे हैं। इस बार मंडी में 1121 की आवक बढ़ी है। 1121 के भाव बढ़ने से किसान खुश नजर आ रहे है तो कपास के भाव भी 5500 के आस-पास मिल रहे हैं। किसान संदीप, अमृत, जसबीर, राममेहर ने कहा कि इस बार 1121 धान के भाव बढ़े हैं। आवक भी इस बार बीते साल से अधिक हो रही है। किसानों ने इस बार बिजाई भी अधिक की है। कपास की आवक इस बार कम हुई है, लेकिन भाव कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं। ओलावृष्टि से कपास की फसल प्रभावित हुई है तो फसल में बीमारी से भी आवक कम हुई है। हालांकि किसानों को मंडी में कपास की उचित कीमत मिल रही है।

chat bot
आपका साथी