किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपित गिरफ्तार

रामराये गांव में 50 वर्षीय किसान अजीत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित मृतक किसान का भतीजा है। गांव रामराये निवासी नवीन ने 1 जून को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसका पिता अजीत सुबह घर से खेत में गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 07:00 AM (IST)
किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपित गिरफ्तार
किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपित गिरफ्तार

जासं, जींद : रामराये गांव में 50 वर्षीय किसान अजीत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित मृतक किसान का भतीजा है। गांव रामराये निवासी नवीन ने 1 जून को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसका पिता अजीत सुबह घर से खेत में गया था। उसने घर वापस आकर बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। इसके लिए उसने बंटू, रोहित, नीरज और कश्मीर को जिम्मेदार ठहराया था। अजीत का कुछ दिन पहले ठेके की जमीन लेने को लेकर परिवार में ही उसके भाई कश्मीर के साथ मन-मुटाव चल रहा था। इसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया, जिसमें कश्मीर व उसके बेटों ने अजीत के साथ मारपीट की। जिससे वह काफी आहत था। इसी कारण शनिवार को जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव रामराये निवासी रोहित, बंटू, नीरज, कश्मीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी