सफीदों अनाज मंडी से व्यापारी लापता

नई अनाज मंडी से एक व्यापारी के लापता होने पर सफीदों थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 08:50 AM (IST)
सफीदों अनाज मंडी से व्यापारी लापता
सफीदों अनाज मंडी से व्यापारी लापता

संवाद सूत्र, सफीदों : नई अनाज मंडी से एक व्यापारी के लापता होने पर सफीदों थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रितु गुप्ता ने बताया कि उसका पति विकास गुप्ता नई अनाज मंडी में आढ़त का व्यापारी है। 23 दिसंबर को विकास गुप्ता सुबह करीब 8 बजे घर से दुकान के लिए गया था लेकिन उसके बाद वह अभी तक घर नहीं लौटा। रिश्तेदारियों और दूसरी जगहों पर विकास की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। विकास का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी