जादू भारत की कला ही नहीं, स्वास्थ्य मनोरंजन भी है : एस कुमार

जागरण संवाददाता, जींद : जादूगर एस कुमार ने कहा कि जादू भारत की कला ही नहीं, एक स्वास्थ्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 09:58 PM (IST)
जादू भारत की कला ही नहीं, स्वास्थ्य मनोरंजन भी  है : एस कुमार
जादू भारत की कला ही नहीं, स्वास्थ्य मनोरंजन भी है : एस कुमार

जागरण संवाददाता, जींद : जादूगर एस कुमार ने कहा कि जादू भारत की कला ही नहीं, एक स्वास्थ्य मनोरंजन भी है। जो मनुष्य को शारीरिक व मानसिक शांति के साथ उत्साहित भी रखती है। यह बात उन्होंने शनिवार को कुंदन सिनेमा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की होड़ में भारत से विश्व में फैला जादू अब आकर्षण केंद्र से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से कंप्यूटर शहर की गलियों में भरपूर मनोरंजन साधन बने तब से प्राचीन कलाओं का हास होने लगा है। उन्होंने बताया कि वह जींद में अब दूसरी बार अपना मनोरंजन करेंगे।

chat bot
आपका साथी